🕒 24 June 2026, Wednesday
देश

जितेंद्र मेघवाल प्रकरण में राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की मीटिंग, चंद्रशेखर ने दी सरकार आंदोलन की चेतावनी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 59 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जितेंद्र मेघवाल प्रकरण में राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की मीटिंग, चंद्रशेखर ने दी सरकार आंदोलन की चेतावनी

समाजिक कार्यकर्त्ता रामवीर जाटोलिया ने बताया कि आज राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं की सेन्ट्रल पार्क जयपुर मे जीतेन्द्र मेघवाल हत्याकांड प्रकरण मे सरकार की वादा खिलाफी व अन्य घटनाओ पर मीटिंग हुई।
जाटोलिया ने कहा कि सभी की सहमति से जीतेन्द्र मेघवाल के परिजनो से मिलने के लिये टीम भेजी जायेगी पीडित परिवार से मिलने के बाद ही आगामी रणनीति बनाकर प्रदेश के सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाएगा।


आज की मीटिंग मे बाबूलाल एडवोकेट, रवी कुमार मेघवाल, रोशन मूडौतिया, दीपचंद सूत्रकार, जयप्रकाश बुनकर, प्रशान्त वर्मा, पुष्पेन्द्र देव टोडाभीम, दीपक कुमार महवा, राकेश कुमार नयागांव, अजय खातीपुरा, पुष्पेन्द्र भाटी,ओम प्रकाश धवन ,देशराज संडीला, सुरेन्द्र सवाईमाधोपुर, अशोक बैरवा भुसावर, प्रशान्त अंबेडकर करौली, मनीष लोधई ,राजू बंशीवाल, राजा ताजपुर, मनिषेक मेहरा आदि सामाजिक कार्यकर्ता पधारे।

जितेंद्र मेघवाल प्रकरण में चंद्रशेखर आजाद ने दी सरकार को आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान में सामाजिक कार्यकर्ताओं की हुई मीटिंग के बाद ही चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट करके कहा कि -

राजस्थान पाली मे जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड को लेकर चल रहे आंदोलन को सरकार ने कुछ लोगो के माध्यम से अफवाह फैलवा कर भ्रमित करने का काम ।
अशोक गहलोत ये ना समझे कि, मै मेरे परिवार को न्याय दिलाये बगैर अकेला छोड़ दूंगा। भाई जितेंद्र को न्याय दिलाने के लिये जल्द आंदोलन होगा।

चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को खुली चेतावनी दी है क्योंकि सरकार ने जितेंद्र मेघवाल प्रकरण में जो वादे किए वह अब तक पूरे नहीं किए है।

https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1548618687547985921?t=Fk2JRvIkABjyPabqw6k4wg&s=19
चंद्रशेखर आजाद का ट्वीट

« पिछली ख़बर सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर फ... अगली ख़बर » तीसरे राउंड में ही 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं देश की 15वीं राष्...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें