🕒 24 June 2026, Wednesday
राजनीति

Delhi:मनीष सिसोदिया ने LG को लिखी चिट्ठी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी थोड़ा ध्यान दें

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 39 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Delhi:मनीष सिसोदिया ने LG को लिखी चिट्ठी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी थोड़ा ध्यान दें

राजधानी: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए है. आज एलजी वीके सक्सेना के नाम लिखी चिट्ठी मे मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है|दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर सरेआम हत्या करने का मामला सामने आया है, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोग सड़कों पर उतरकर भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज इसी बात को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.


सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'मैं आपका ध्यान दिल्ली लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की याद दिलाना चाहता हूं आपके संज्ञान में होगा कि दिल्ली के बलजीत नगर में दो दिन पहले नीतीश नामक युवक की गुंडों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से सब गुंडे फरार हैं और पुलिस क्या कर रही है और परिवार के ऊपर क्या बीत रही होगी? सोचकर ही मेरा दिल दहल जाता है.'

https://twitter.com/jmkarauli/status/1581672783092002817?t=qgGUd5rm0TGbO7AxgSPzUw&s=19

राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं पर सिसोदिया ने लिखा पत्र"दिल्ली में इस महीने में ही जिस तरह एक के बाद एक लगातार हत्याएं हो रही हैं वह दिल दहलाने वाली हैं. पिछले हफ्ते ही सुंदर नगरी में एक 25 वर्षीय युवक मनीष की बेरहमी से चाकू मारकर गुंडों ने हत्या कर दी गई थी. इसके पहले भी दशहरा के दिन मेला देखकर .देखकर लौट रहे 17 साल के शिवम की जहंगीरपुरी में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. मीडिया में हमने पढ़ा कि हत्यारे इलाके में गुंडे अपना दबदबा बनाना चाहते है,उन्होंने इस मासूम को मार डाला."

« पिछली ख़बर Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटि... अगली ख़बर » Congress President Election: कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के ल...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें