🕒 02 July 2026, Thursday
देश

25 दिसंबर सुशासन दिवस पर अटल जी की जन्म जयंती के दिन दिल्ली में होगा यात्रा का समापन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 98 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
25 दिसंबर सुशासन दिवस पर अटल जी की जन्म जयंती के दिन दिल्ली में होगा यात्रा का समापन

नरसिंहपुर से दिल्ली की ओर 20 दिवसीय साइकिल यात्रा चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनंत दुबे, एवं साइकिल यात्री देवेंद्र दुबे, बृजेश पटेल, सत्य प्रकाश त्यागी, आदित्य शर्मा, गोविंद मल्लाह, प्रेमनारायण मल्लाह, अरविंद चौधरी, प्रदीप मेहरा द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा 20 दिन के अपने कालखंड में 90 चौपालों के माध्यम से समाज में मुख्य रूप से तीन विषयों प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं संवर्धन, नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर जन जागरण करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

सागर के सिविल लाइन स्थित चंद्रा पार्क में आयोजित

यात्रा संगोष्ठी में यात्रा संयोजक प्रमुख सायकिल यात्री डॉ अनंत दुबे ने कहा कि जल जंगल जमीन बचाने मानव जन को रसायन मुक्त जीवन शैली अपनाने की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है । नशामुक्त समाज ही राष्ट्र को प्रगति की ओर अग्रसर करेगा। साईकिल यात्रा का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त वातावरण निर्माण के लिए माहौल बनाना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि इस साइकिल रैली का नाम ही अंत्योदय है जिसका मतलब होता है अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण हो। समाज हित के लिए निकाली जा रही यह साइकिल यात्रा निश्चित ही अपने उद्देश्य को पूरा करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी ने कहा कि ये साइकिल यात्रा बिना स्वार्थ के निकली है जो जनता को प्रकृतिक खेती, जल संरक्षण, पर्यावरण सरंक्षण की दृष्टि से यह यात्रा संदेश देने के उद्देश्य से चल रही है। निश्चित रूप से यह यात्रा जन मानस को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत और जागरूक करेगी।

संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन एमडी त्रिपाठी द्वारा किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी बीनू राणा, संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया, जिला समन्वयक ,केके मिश्रा, जिला समन्वयक ,श्रीमती अंजलि पाठक विकासखंड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश दुबे , चंद्र प्रकाश शुक्ला अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, विवेकानंद केंद्र से एन आर पात्रा, गौरव राजपूत ,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार, गजेंद्र सिंह ठाकुर, एनजीओ प्रकोष्ठ संभागीय मीडिया प्रभारी अनिल रैकवार l

« पिछली ख़बर दस्तावेजों से वंचित रहने वाले ट्रांस जेंडर्स बेहद खुश, मिलेग... अगली ख़बर » 2500 वर्ष पुरानी गौरवशाली बौद्ध पद्धति से विवाह संखार संपन्न...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें