🕒 02 July 2026, Thursday
देश

दस्तावेजों से वंचित रहने वाले ट्रांस जेंडर्स बेहद खुश, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 79 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
दस्तावेजों से वंचित रहने वाले ट्रांस जेंडर्स बेहद खुश, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

समाज की मुख्य धारा से वंचित समुदायों को मुख्य धारा में शामिल करने व उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शासन एवं विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दमोह के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक विशेष अभियान के तहत ट्रांस जेंडर्स (थर्ड जेंडर्स) को समाज की मुख्य धारा में लाने व उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया है।
इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार अन्य विभागों से समन्वय कर समाज से दूर इन वर्ग के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के लोक सेवा प्रबंधन विभाग, खाद्य विभाग एवं नगर पालिका दमोह के संयुक्त प्रयासों से इन थर्ड जेंडर्स के सरकारी दस्तावेज वितरित किये गये।
इन दस्तावेजों में वोटर कार्ड, राशन पात्रता पर्ची, आधार, आयुष्मान कार्ड, समग्र केवायसी, वृद्धावस्था पेंशन सहित कई सरकारी दस्तावेज हैं। अब तक इन दस्तावेजों से वंचित रहने वाले ट्रांस जेंडर्स अब इस पहल से बेहद खुश हैं।
ट्रांस जेंडर्स को पात्रता पर्ची उपलब्ध हो जाने से अब वह भी शासकीय राशन दुकानों से प्रतिमाह राशन ले सकेंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड बन जाने से उन्हें भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। पात्र पाए गए ट्रांस जेंडर की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो जाने से उन्हें भी प्रतिमाह पेंशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

« पिछली ख़बर Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बा... अगली ख़बर » 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर अटल जी की जन्म जयंती के दिन दिल्ली ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें