🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की हुई एंट्री, राहुल गांधी करेंगे 500 किमी पैदल यात्रा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 79 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की हुई एंट्री, राहुल गांधी करेंगे 500 किमी पैदल यात्रा

New Dehli: एक तरफ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा ये सोच मे कांग्रेस के कार्यकर्ता है तो दूसरी ओर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने भाजपा के गढ़ कर्नाटक मे शुक्रवार 30 सितंबर को प्रवेश किया है।

कांग्रेस के नेता Rahul Gandhi ने 'Bharat Jodo Yatra' के 21वें दिन चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट से होते हुए कर्नाटक मे प्रवेश कर लिया है। कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को 21 दिन में लगभग 511 किलोमीटर सफर करना है। Aaj Tak की रिपोर्ट के अनुसार 'भारत जोड़ो यात्रा' के कर्नाटक मे प्रवेश से पहले राहुल गांधी के पोस्टर फाड़े गए थे, इससे यह साफ जाहिर होता है कर्नाटक भाजपा का गढ़ है। लेकिन कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से कर्नाटक मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे ऊर्जा भी बढ़ेगी।

Credit Twitter

ये होंगे यात्रा मे शामिल

'भारत जोड़ो यात्रा' कर्नाटक मे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर्नाटक राज्य में अलग-अलग जगहों पर यात्रा में शामिल होंगी। हालांकि अभी कांग्रेस की तरफ से कोई भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अगर कोई भी घोषणा कांग्रेस की तरफ से होगी तो उसकी जानकारी आप तक पहुंचा दी जाएगी।

'भारत जोड़ो यात्रा' इतना लंबा कर चुकी है सफर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी तक 532 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुकी है। आज यात्रा कर्नाटक के चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू हुई है जो पूरे कर्नाटक मे जाएगी और 511 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी, शुक्रवार 30 सितंबर को केरल में यात्रा का आखिरी दिन था। यह कांग्रेस की यात्रा अभी 3,038 किमी की दूरी तय करेगी।

« पिछली ख़बर Rajasthan News: गहलोत पक्ष के विधायक सचिन पायलट को सीएम बनान... अगली ख़बर » BSP News: दलितों को अपने पक्ष में करने की तैयारी में बसपा, म...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें