🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

BSP News: दलितों को अपने पक्ष में करने की तैयारी में बसपा, मायावती फिर लेगी काशीराम का सहारा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 98 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
BSP News: दलितों को अपने पक्ष में करने की तैयारी में बसपा, मायावती फिर लेगी काशीराम का सहारा

Uttarpradesh: सपा दलित वोट बैंक के सहारे 2024 की जीत की तैयारी करने में लगी है, वहीं बसपा के सामने अपने वोट बैंक को सहेजने की चुनौती बढ़ गई है। अब समाजवादी पार्टी की इस चाल का निचौड़ कैसे निकाला जाए, इसके लिए बहुजन समाज पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। बसपा सुप्रीमो एक बार फिर अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने की तैयारी में लगी हुई है।

सपा अपनी विभिन्न कमेटियों में दलितो की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी में लगी हुई है, जिससे अंबेडकर के नाम पर दलितों को रिझाने की कोशिश हो सके। वहीं सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी पांच फीसदी दलितों को अपने पाले में लाने में सफल रही तो प्रदेश की सियासी तस्वीर बदल जाएगी। सपा प्रांतीय और राष्ट्रीय सम्मेलनो में बार-बार दलितों के उत्पीड़न और डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दुहाई देती रही है।

मायावती ने दिए निर्देश :
सपा के दलित वोट बैंक पर निशाने के लिए बसपा ने तैयारी शुरू कर दी है, बसपा पार्टी कांशी राम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर नौ अक्टूबर को प्रदेश के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है इस दौरान काशी राम की गाथा घर-घर बताई जाएगी। सुप्रीमो मायावती ने इसे लेकर जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।

« पिछली ख़बर Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्र... अगली ख़बर » Bharat Jodo Yatra : कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल ह...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें