🕒 24 June 2026, Wednesday
राजनीति

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का बड़ा बयान, कहा-बीजेपी में सीएम फेस को लेकर खींचतान, फिर बनेंगी कांग्रेस की सरकार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का बड़ा बयान, कहा-बीजेपी में सीएम फेस को लेकर खींचतान, फिर बनेंगी कांग्रेस की सरकार

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस और भाजपा में सीएम फेस को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी में चल रहीं गुटबाजी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान सामने आया है।

डोटासरा ने कहा कि बीजेपी में सीएम फेस को लेकर खींचतान है। वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जा रहा है। जबकि वसुंधरा राजे स्वीकार्य नेता है। पार्टी में नेतृत्व को लेकर झगड़े हैं। डोटासरा ने कहा कि वसुंधरा राजे को चेहरा घोषित नहीं करके दिल्ली वाले कभी गजेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बनकर घूमने आ जाते हैं। कभी राजेंद्र राठौड़ मेरे विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में जाकर अपने नारे लगवाते हैं। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार 2023 में 100 फीसदी वापस बनने जा रही है।

डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा बयान देते थे, कहते थे एक बार गैर गांधी परिवार को कांग्रेस अध्यक्ष बना दो। मैं मान जाऊंगा। अब तो प्रधानमंत्री मोदी को मान जाना चाहिए। क्योंकि गैर गांधी परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया है। अब तो उन्हें सार्वजनिक रूप से मांगी माननी चाहिए। डोटासरा ने पूर्व केद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री से सांसद बन गए है। इस बार पूर्व सांसद बन जाएंगे। उन्हें पूछ कौन रहा है। थोड़े दिनों में उनके नाम के आगे एक्स एमपी लग जाएगा।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। डोटासरा ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी। वसुंधरा राजे एक विधायक से कह चुकी है कि जो परिस्थितियां बनी है, उससे पार्टी का सत्ता में आना मुश्किल है। ऐसे में 2023 में कांग्रेस सरकार बनने के आसार है। वसुंधरा राजे इतनी व्यथित है कि एक साल पहले ही हारी मान रही है।

« पिछली ख़बर Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध... अगली ख़बर » भारत जोड़ो यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें