🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

BHIM ARMY का उमड़ा जनसैलाब मंजीत सिंह नौटियाल के नेतृत्व में संपन्न हुई विशाल रैली

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 94 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
BHIM ARMY का उमड़ा जनसैलाब मंजीत सिंह नौटियाल के नेतृत्व में संपन्न हुई विशाल रैली

Bharatpur: भीम आर्मी का राजस्थान के भरतपुर में रैली का आयोजन मनजीत सिंह नौटियाल के नेतृत्व में किया गया। भारी संख्या में गांवो गांवो से लोग पहुंचे प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल लगाया गया। हजारों की संख्या में भीम आर्मी के लोग इस रैली में पहुंचे और हीरादास चौराहा भरतपुर से कलेक्ट्रेट भरतपुर तक करीब तीन किलोमीटर पैदल रैली निकाली गई। भीम आर्मी जिंदाबाद के नारों के साथ साथ कांग्रेस सरकार मुर्दावाद जैसे नारे लगाए गए।

भरतपुर में आज भीम आर्मी का आंदोलन मुख्यत तेजवीर सिंह जाटव घटना को लेकर किया गया था।

तेजवीर सिंह जाटव भरतपुर की कुम्हेर तहसील के अवार गांव के निवासी थे घटना से करीब दो दिन पहले अपने घर से भरतपुर कोचिंग देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था और जब देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार जनों ने कुम्हेर थाने पर एफ आई आर दर्ज कराई गुमशुदा की और परिवार द्वारा पहले भी एक आपसी लड़ाई झगड़े की एफ आई आर दर्ज कराई गई थी और दो दिन बाद तेजवीर सिंह जाटव की लाश ब्रह्मबाद रेलवे स्टेशन पर कई टुकड़ों में मिली। घटना को 2 महीन के करीब होने वाले है और प्रशासन ने अभी तक इस प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं की है।

तेजवीर सिंह जाटव घटना के अलावा ज्ञापन में यह भी थी मुख्य मांगें

1. कुम्हेर तहसील के गाँव अवार में मृतक तेजवीर के हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा और सी.बी.आई जॉच मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा और 1 सरकारी नौकरी दी जावें।

2. वैर तहसील के गाँव जहानपुर में दो नबालिग बच्चों को खोलते हुए गर्म पानी में डालकर मार दिया गया राजस्थान सरकार से निवेदन है जो केश गुजरात राज्य में चल रहा है उस केस को राजस्थान सरकार अपने गृह राज्य में लेकर आए और मृतक के परिवार वालो के लिए 50-50 लाख का मुआवजा एक-एक सरकारी नौकरी और कड़ी से कड़ी सजा दी जायें।

3. वैर तहसील के गाँव वाई में भीम आर्मी के पदधिकारी के परिवार पर 200 सौ 250 सौ लोगो के द्वारा जानलेवा हमला किया गया और मुख्य अपराधियों को राजनीतिक दबाव के कारण निकाल दिया गया अतः सरकार से निवेदन है कि दुबारा से एफ. आई.आर नं. 0226/21 का अनुसंधान कराकर मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये और कड़ी से कड़ी सजा दी जायें।

4. वैर तहसील के गाँव मोखरौली में मनोज पत्नी श्री सिरमोर को पी.डब्ल्यू.डी सहायक अभियंता के द्वारा पीटी गई आरोपी सहायक अभियंता को सस्पेंड किया जाये और कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

5. कांग्रेस सरकार ने वादा किया कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा और 2 अप्रैल के कैसो को वापिस लिया जायेगा।

6. पुलिस के कर्मचारी 24 घण्टे ड्यूटी करते है उसके समय को निर्धारित किया जाये और सैलेरी को बढ़ाया जाये और थानों के क्वार्टरों को दुरस्त किया जाये और नई गाड़ियाँ उपलब्ध करायी जाये जिससे पुलिस के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए सुविधा सुनिश् चित हो यहीं सरकार से कहना चाहेंगें।

« पिछली ख़बर LIC में उत्कृष्ट कार्य करने पर मदन मोहन भास्कर को क्षेत्रीय ... अगली ख़बर » Bharatpur: हीरादास सर्किल को अंबेडकर सर्किल (Ambedkar Circle...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें