🕒 24 June 2026, Wednesday
राजनीति

आजम खान को तीन साल की सजा, रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण में दोषी पाया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 62 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आजम खान को तीन साल की सजा, रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण में दोषी पाया

Samajwadi Party leader Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने सपा नेता को दोषी करार दिया है, उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई है।

आजम खान पर योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया था।

सपा नेता आजम खान ने साल 2019 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया।

समाजवादी नेता पर भ्रष्टाचार और चोरी समेत करीब 90 मामले हैं। सजा के बाद आजम खां की विधानसभा सदस्यता जानी तय है। आपको बता दें कि आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली इलाके के खातानगरिया गांव में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था जिससे दो वर्गों में नफरत फैल सकती थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था।

« पिछली ख़बर मोदी भगवान के अवतार हैं, वे जब तक चाहें PM बने रह सकते हैं :... अगली ख़बर » बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा - कांग्रेस पर साधा न...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें