🕒 26 May 2026, Tuesday
राज्य

जयपुर में नकली मूंगफली बीज फैक्ट्री पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा छापा

By समाचार कक्ष 📅 26 May 2026 👁️ 23 Views ⏱️ 1 Min Read
जयपुर में नकली मूंगफली बीज फैक्ट्री पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा छापा

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मूंगफली बीजों में अवैध रूप से गुणवत्ताविहीन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कर कार्यवाही की गई है । 

मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि चौमूं (जयपुर) स्थित सिल्वर पार्क (रीको) में औचक निरीक्षण के दौरान ‘एग्रो जेनिक्स क्रॉप साइंस’ एवं ‘जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज’ नामक अनधिकृत कंपनियों द्वारा ‘श्री बालाजी एग्रो सीकर’ के नाम से गुणवत्ताहीन मूंगफली बीजों की अवैध पैकेजिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। 

किसानों के हितों की रक्षा एवं नकली-अमानक कृषि उत्पादों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आज जोधपुर, बीकानेर, सीकर एवं चूरू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कृषि विभाग की टीमों द्वारा एक साथ व्यापक निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान अमानक बीज एवं अन्य कृषि उत्पादों के निर्माण और पैकेजिंग में संलिप्त कई अवैध इकाइयों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

मौके पर किसान-510 (RG-510), SG-551 एवं RG-578 किस्मों के मूंगफली बीजों की पैकेजिंग के लिए उपयोग में लिए जा रहे लाखों खाली बैग एवं हजारों पैक किए हुए बैग बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग 60 लाख खाली मूंगफली बोरियां तथा करीब 2 लाख साबुत मूंगफली की बोरियां भी मौके से मिलीं, जिनसे दाना निकालकर अवैध रूप से बीज पैकिंग की जा रही थी।

निरीक्षण के दौरान मूंगफली से दाना निकालने वाली हाईटेक मशीनें एवं पैकेजिंग बैग सिलाई मशीनें भी बरामद की गईं। पूरे मामले में संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply