🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

सवाईमाधोपुर : "शुद्ध के लिए युद्ध अभियान" के तहत राहुल मावा भंडार पर की गई कार्यवाही

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सवाईमाधोपुर : "शुद्ध के लिए युद्ध अभियान" के तहत राहुल मावा भंडार पर की गई कार्यवाही

SawaiMadhoupr । त्यौहारी सीजन के मध्यनजर मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए सवाई माधोपुर में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की खाद्द सुरक्षा टीम द्वारा " शुद्ध के लिए युद्ध अभियान " के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी आज सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर मुख्यालय के बजरिया स्थित सिद्धि विनायक मन्दिर के पास स्थित राहुल मावा भंडार पर डीएसटी टीम एंव खाद्द सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त रूप से रूप से कार्यवाही की गई ।

टीम में कार्यवाही करते हुवे मावे के सैम्पल लिए ,खाद्द सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यवाही के दौरान टीम को राहुल मावा भंडार पर सात टोकरियों में करीब 280 किलो मावा मिला ,जिसका सैम्पल किया गया । टोकरियों में रखे मावे में कीड़े तक पड़े हुवे थे । इस दौरान टीम द्वारा सरस डेयरी के सदस्यों को मौके पर बुलाकर मावे की जाँच करवाई गई तो मावे में मिलावट पाई गई।

खाद्द सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि त्यौहारी सीजन के मध्यनजर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । वही दुकानदार का कहना है कि मावे में उसने कोई मिलावट नही की है ,उसने तो मावा आगरा से मंगाया है । वही दुकानदार ने डीएसटी व खाद्द सुरक्षा टीम की कार्यवाही को सही ठहराते हुवे कहा कि त्यौहारी सीजन में इस तरह की कार्यवाही करनी चाहिए ताकि मिलावट पर रोक लगाई जा सके ।

« पिछली ख़बर शुद्ध हवा के लिए पेड़ लगाना जरूरी है : राजेंद्र प्रसाद... अगली ख़बर » संत हरिंद्रानंद सरस्वती को लेने पहुंचे डांग क्षेत्र के पंच प...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें