🕒 30 June 2026, Tuesday
क्रिकेट

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025: वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी के लिए तैयार टीम इंडिया, कल से शुरू

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम 30 सितंबर से वर्ल्ड कप 2025 का आगाज करेगी, पहली ट्रॉफी जीतने का है सुनहरा मौका।
द्वारा विजेन्द्र कुमार मीना 📅 29 Sep 2025 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025: वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी के लिए तैयार टीम इंडिया, कल से शुरू

Women's Cricket World Cup 2025 : एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को शिकस्त देकर ट्रॉफी जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें महिला वनडे वर्ल्ड कप पर टिक गई हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया 30 सितंबर से वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने जा रही है, और इस बार लक्ष्य साफ है – पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतना।

भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से गुवाहाटी में होगा, जहां घरेलू दर्शकों के सामने टीम इंडिया अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। पिछली बार भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था, लेकिन इस बार मेजबानी का फायदा उठाते हुए टीम खिताब जीतने का इरादा रखती है।

भारत-पाक महामुकाबले पर सबकी नजरें

भारत का दूसरा मैच 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होगा, जो टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला माना जा रहा है। वनडे में अब तक भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 11 बार भिड़ंत हो चुकी है और हर बार भारत ने बाजी मारी है। वर्ल्ड कप के मंच पर भी पाकिस्तान भारत को अभी तक नहीं हरा सका है। ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी।

वर्ल्ड कप 2025: भारत के मैच शेड्यूल

  • 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी)
  • 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
  • 9 अक्टूबर– भारत बनाम साउथ अफ्रीका (विशाखापट्टनम)
  • 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (विशाखापट्टनम)
  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड (इंदौर)
  • 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड (नवी मुंबई)
  • 26 अक्टूबर– भारत बनाम बांग्लादेश (नवी मुंबई)

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मैच 2 नवंबर को आयोजित होगा। खास बात यह है कि अगर पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाता है तो नॉकआउट मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है, तो उसके मैच श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किए जाएंगे।

सभी मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी।

« पिछली ख़बर भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, बीसी... अगली ख़बर » पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का BCCI से टकराव, ICC में हो सकता है...
Author
संपादक (Editor)

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें