🕒 28 June 2026, Sunday
रोजगार

SBI Clerk: 8773 पदों पर क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 16 Nov 2023 👁️ 363 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
SBI Clerk:  8773 पदों पर क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय स्टेट बैंक में 8773 क्लर्क के पदों पर भर्ती होगी यह बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा मौका है 28 वर्ष तक की उम्र के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर से लेकर 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे।

भारतीय स्टेट बैंक में भर्ती का इंतजार करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए खुशखबरी है SBI की तरफ से क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी यह भर्ती लगभग 8773 पदों पर आयोजित की जाएगी, यह भर्ती IBPS द्वारा करवाई जाएगी, क्लर्क भर्ती के लिए योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क सहित संपूर्ण जानकारी हम आपको उपलब्ध करवा रहे हैं  आप फार्म भरने से पहले संपूर्ण जानकारी अवश्य देख लेवे।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्लूएस/ ओबीसी {General/EWS/OBC(NCL)} वर्ग के लिए 750 रूपए निर्धारित किया गया है इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के कोई शुल्क नही है।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। 

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक लिखित परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक लिखित परीक्षा और उसके बाद ऑनलाइन लिखित मुख्य परीक्षा शामिल है। मुख्य परीक्षा के आधार पर उपयुक्त संख्या में उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा

आयु की गणना 01/04/2023  के अनुसार की जाएगी, आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है, SC/ST/OBC/EWS/PWD/WIDOW को विज्ञप्ति के अनुसार आयु में छुट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/sbijaoct23/ पर जाएं।
होमपेज पर New Registration पर क्लिक करें।
एक नया वेबपेज खुलेगा। लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए खुद को पंजीकृत करें।
अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर पर प्राप्त पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र निर्धारित फॉर्मेट और आकार में अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

ऑनलाइन आवेदन का लिंक : https://ibpsonline.ibps.in/sbijaoct23/  

आवेदन शुरू- 17 नवंबर
अंतिम तिथि- 7 दिसंबर
अप्लाई ऑनलाइन – Click Here To Apply

अपने आसपास की खबरों लेखों और विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप करें – 8562884115

« पिछली ख़बर सीटेट जनवरी 2024 का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 23 नवंबर 20... अगली ख़बर » SSC GD: 75768 पदों पर कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें