🕒 28 June 2026, Sunday
चुनाव

ETPBS से सशस्त्र बलों के 10 हजार से ज्यादा करेंगे मतदान का प्रयोग - तकनीक के इस्तेमाल से सुनिश्चित किया जाएगा शत प्रतिशत मतदान

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 20 Oct 2023 👁️ 136 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ETPBS से सशस्त्र बलों के 10 हजार से ज्यादा करेंगे मतदान का प्रयोग - तकनीक के इस्तेमाल से सुनिश्चित किया जाएगा शत प्रतिशत मतदान
जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के ऐसे मतदाता जो सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका मतदान Electronically Transmitted Postal Ballot System (ETPBS) सिस्टम के जरिये सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में ऐसे कुल 10 हजार 401 मतदाताओं को ETPBS के जरिये बैलेट जारी किये जाएंगे। ETPBS के जरिये ई बैलेट जवानों के प्रभारी को भेजे जाएंगे। जिन्हें वे दोहरे लिफाफे में डालकर वापस निर्वाचन विभाग को भेजेंगे। इससे ना केवल समय एवं धन के अपव्यय को रोका जा सकेगा साथ ही शत प्रतिशत मतदान भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। ETPBS पर एक क्यूआर कोड भी लगा होगा जो कि मतदान की गोपनीयता को भी सुनिश्चित करेगा।

« पिछली ख़बर मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित... अगली ख़बर » आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें