🕒 28 June 2026, Sunday
राजनीति

डोटासरा किसान विरोधी बयान दें तो कर दूंगा सर्जरी - कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नकली खाद-बीज पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। बोले – "किसानों के खिलाफ बोले तो उनके कागज निकाल दूंगा, मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना जानता हूं।"
द्वारा Jitendra Meena 📅 30 Jun 2025 👁️ 88 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
डोटासरा किसान विरोधी बयान दें तो कर दूंगा सर्जरी -  कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रदेशभर में नकली खाद और बीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वे छापेमारी अभियान को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में जब विपक्ष की ओर से उन पर सवाल उठाए गए, तो मंत्री मीणा ने तीखा पलटवार किया।

श्रीगंगानगर में प्रेस को संबोधित करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "यदि डोटासरा किसानों के खिलाफ बयान देंगे, तो मैं उनका मुंह बंद कर दूंगा। उनके परिवार के सरकारी नौकरी में लगे 6 सदस्यों की जानकारी मेरे पास है। ज्यादा बोले तो सारे कागज निकाल दूंगा। मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना जानता हूं।"

किरोड़ी का डोटासरा पर आरोप: परिवार के 6 सदस्य सरकारी नौकरी में कैसे?

मंत्री मीणा ने गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार से छह सदस्य सरकारी सेवाओं में कैसे भर्ती हुए, इसका पूरा ब्यौरा उनके पास है। उन्होंने कहा कि डोटासरा अगर किसानों के हितों के खिलाफ कोई भी बयान देंगे, तो वे इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगे।

डोटासरा ने उठाए थे सवाल, मीणा का पलटवार तीखा

डोटासरा ने हाल ही में मीणा की छापेमारी कार्रवाई को ‘शोबाजी’ बताते हुए सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि छापों के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। इसी बयान पर भड़कते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि उनकी कार्रवाई पूरी तरह से किसानों के हित में है और इसका राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नकली खाद-बीज के खिलाफ अभियान तेज

राज्य में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश भर में नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। वे खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी कर रहे हैं।

राजनीतिक गरमाहट बढ़ी

किरोड़ी लाल मीणा और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बयानबाजी के चलते राजस्थान की राजनीति में नई गरमाहट देखने को मिल रही है। मंत्री के सर्जरी और दस्तावेज निकालने जैसे बयान ने विपक्ष को भी चौकन्ना कर दिया है।

« पिछली ख़बर करौली: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की नगीना सांसद चं... अगली ख़बर » राजस्थान की सियासत में फिर गूंजा वसुंधरा राजे का नाम, नारों ...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें