जाटव समाज की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी, 22 जून को तय होगी तारीख
हिंडोन सिटी (करौली)। हिंडोन सिटी की जाटव बस्ती बगीची में जाटव समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया और निर्णय लिया गया कि 22 जून को एक अहम बैठक में समारोह की तिथि तय की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त फूलसिंह गुरुजी ने की, जबकि संचालन सत्यवीर कुमार गागर ने किया। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ताराचंद जाटव ने बताया कि इस साल प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने वाले प्रतिभागियों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए अनुशासन और संगठनात्मक तैयारी पर विशेष बल दिया गया। मदन मोहन भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा लिखित रूप में तैयार कर आगे की बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। 22 जून को होने वाली अगली बैठक में कार्यक्रम की तारीख, स्थान और आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।
इस बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग थे:
फूलसिंह गुरुजी, ताराचंद जाटव, देवीसिंह, जगदीश भगत, अमर सिंह बाबा, भरत बाबा, छल्लेश्वर हिंडोनिया, नेमीचंद, समय सिंह फोजी, शेरसिंह, रिंकू खैड़ी हैवत, स्वरूप लाल, सुरेश बनकी, सुगर लाल ढिंढोरा, राजेंद्र जैन, मदन मोहन भास्कर एवं अन्य समाज बंधु।
टिप्पणियां (0)
अपनी राय दें