🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने लदाना व बिचुन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया निरीक्षण

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 03 Jan 2024 👁️ 251 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने लदाना व बिचुन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया निरीक्षण

मिशन रूप में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा - उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा

जयपुर/दूदू।  फागी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लदाना व मौजमाबाद पंचायत समिति  की ग्राम पंचायत बिचुन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का मंगलवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के  लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरीत करते हुए अन्य स्टालों का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत की संकल्प दिलाई। साथ ही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र—छात्राओं को प्रशस्ती पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लदाना में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने आश्वासन दिया की मिशन रूप में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए गांव व ढाणी के अंतिम व्यक्ति तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जो व्यक्ति पिछड़ गया है उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हम सबका कर्तव्य है।
 
विधानसभा चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाने तथा समर्थन के लिए उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले की देवतुल्य जनता की सेवा करने के लिए कहा तथा आमजन को समय पर सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहीं। लदाना शिविर के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने खेड़ापति बालाजी माधोराजपुरा में पाटोत्सव कार्यक्रम व मेंदवास में सत्तर गांवों की रामधुनी कार्यक्रम में भाग लिया।
ग्राम पंचायत बिचुन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने कहा की यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पाए। 
ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए भेजे हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

« पिछली ख़बर साइबर सुरक्षा हैकाथॉन 1.0 का हुआ शुभारंभ... अगली ख़बर » Sawai Madhopur: खंडार विधानसभा क्षेत्र के गांव बालेर में हुई...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें