🕒 28 June 2026, Sunday
खेल

चीन ने रचा इतिहास, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 में 15वीं बार जीता सुहांदिनाता कप

बीडब्ल्यूएफ जूनियर चैंपियनशिप 2025: चीन ने फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर 15वीं बार खिताब जीता, भारत को मिला कांस्य।
द्वारा विजेन्द्र कुमार मीना 📅 12 Oct 2025 👁️ 117 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
चीन ने रचा इतिहास, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 में 15वीं बार जीता सुहांदिनाता कप

गुवाहाटी (असम) : गुवाहाटी में आयोजित बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में चीन ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में चीन ने गत विजेता इंडोनेशिया को 2-0 से हराकर रिकॉर्ड 15वीं बार सुहांदिनाता कप पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले में चीन ने दबाव के पलों में शानदार संयम दिखाया और अपनी मजबूत टीम संयोजन का पूरा फायदा उठाया। टीम में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप के तीन स्वर्ण पदक विजेता और दो रजत पदक विजेता खिलाड़ी शामिल थे, जिनके दम पर चीन ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा।

वहीं, पिछला खिताब अपने नाम रखने वाली इंडोनेशियाई टीम ने पूरे मुकाबले में संघर्ष जरूर किया, लेकिन चीनी खिलाड़ियों के अनुभव और तकनीक के आगे वह टिक नहीं सकी।

इस खास मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए प्रदेश को मिली जिम्मेदारी पर खुशी जताई और विजेता चीन को बधाई दी। साथ ही भारत को कांस्य पदक जीतने पर भी शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ, जिससे राज्य में खेल के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा।

« पिछली ख़बर भारतीय एथलेटिक्स : लंबी कूद में चमकती सितारा बनीं शैली सिंह... अगली ख़बर » वाणी कपूर: भारतीय गोल्फ की चमकती हुई सितारा...
🏷️ Tags:
#Suhandinata Cup
Author
संपादक (Editor)

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें