🕒 30 June 2026, Tuesday
क्रिकेट

Women's Cricket World Cup 2025: आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आमने-सामने, दोपहर 3 बजे से मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला आज कोलंबो में। पाकिस्तान अब तक ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाई है।
द्वारा Jitendra Meena 📅 08 Oct 2025 👁️ 76 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Women's Cricket World Cup 2025: आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आमने-सामने, दोपहर 3 बजे से मुकाबला

Women's Cricket World Cup 2025 : कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा।

दोनों टीमों के लिए यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराया था, जबकि दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम को पहले बांग्लादेश और फिर भारत से हार का सामना करना पड़ा है।

अब तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक खेले गए 16 मुकाबलों में कंगारू टीम ने हर बार बाज़ी मारी है। 2023 में दोनों टीमों के बीच आखिरी बार आमना-सामना हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 101 रन से जीत हासिल की थी। पाकिस्तान महिला टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है।

संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम : 

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलेनिक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन

पाकिस्तान महिला टीम : 

मुनीबा अली, सदफ शमास, सिद्रा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल

क्या पाकिस्तान तोड़ पाएगा हार का सिलसिला? 

इस मैच में सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या पाकिस्तान महिला टीम इतिहास रचकर ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराने में सफल हो पाएगी, या एक बार फिर कंगारू टीम अपना दबदबा कायम रखेगी।

« पिछली ख़बर महिला वर्ल्ड कप 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश से छिना जीत का ... अगली ख़बर » इंग्लैंड ने मारी बाज़ी, भारत से छिनी नंबर 1 की कुर्सी – वुमे...
🏷️ Tags:
#Women's Cricket World Cup 2025
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें