🕒 19 June 2026, Friday
राजस्थान

Karauli: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: एयु उद्योगिनी कार्यक्रम से महिलाएं बन‌ रही है सशक्त

द्वारा News Room 📅 19 Jan 2024 👁️ 110 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: एयु उद्योगिनी कार्यक्रम से महिलाएं बन‌ रही है सशक्त

Hindaun City: एयू उद्योगिनी प्रोगाम, एयू फाउंडेशन की संरक्षण में संचालित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की समाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है| इस कार्यक्रम के तहत एयू बैंक जरूरतमंद ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं व्यवसाय संबंधी परामर्श प्रदान कराता है और उनके व्ययसाय स्थापित करने में मदद करता है।

इसी के तहत फुलवाडा गांव, हिंडौन में एयू फाउण्डेशन ओर प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के लिए उनके व्यवसाय के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

प्योर इंडिया ट्रस्ट के क्रियान्वयन से एयू उद्योगिनी योजना के अन्तर्गत हिंडौन सिटी की 38 महिलाओं के व्यवसाय का उद्घाटन करवाया गया | प्योर इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक श्री प्रशांत पाल‌ ने बताया की अब तक इस योजना के तहत राजस्थान में कुल 787 महिला उद्योगिनी को व्यवसाय प्रारम्भ करवा कर आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है जिसमें हिण्डोन सिटी में 151 महिला उद्योगिनी हैं | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश मीणा, मुख्य प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, करौली एवं शरद त्रिपाठी, जिला संयोजक, जिला नेहरू युवा केन्द्र थे। दिनेश बैरवा, एक्शन फॉर एड से एवं पूनम पाठक , प्रधानाध्यापक, हिंडौन गवर्नमेंट स्कूल, एयू बैंक से गौरव गोयल, विवेक गर्ग, विकास, शंकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  

इस कार्यक्रम में पटौदा,खेड़ा, गंढीबधाव, कटकट, कांचरौली, सनेट, आदि गांवों की महिला उद्यमियों को आगे आने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया ओर उद्योगिनी को उद्घाटन की बहुत बहुत बधाई भी दी । इस कार्यक्रम में पुरानी उधोगिनी ने नई उधोगिनी को बधाईयां दी व अपनी सफ़लता की कहानी से भी सभी अतिथियों को अवगत कराया और एयू फाउण्डेशन तथा प्योर इंडिया ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में प्योर इंडिया ट्रस्ट से खुशबिहारी, राजेंद्र,कैलाश, निशांत आदि सम्मिलित हुए।

« पिछली ख़बर Rajasthan Pashu Parichar Bharti 2024 : राजस्थान में 5934 पशु... अगली ख़बर » Railway ALP Jobs 2024: इंडियन रेलवे में भरे जाएंगे 5696 असिस...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें