🕒 06 July 2026, Monday
अपराध

ए.वी.वी.एन.एल. का मीटर रीडर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 27 Nov 2024 👁️ 140 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ए.वी.वी.एन.एल. का मीटर रीडर  5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अजमेर, 26 नवम्बर, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये जी.एस.एस. हरमाड़ा, कार्यालय सहायक अभियंता, किशनगढ़ ग्रामीण, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर में कार्यरत मीटर रीडर-ग्रेड द्वितीय नन्दलाल चौधरी को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि पर स्थित पोल्ट्री फार्म हेतु विद्युत कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में आरोपी नन्दलाल चौधरी मीटर रीडर ग्रेड द्वितीय द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर-प्रथम कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक दीनदयाल एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी मीटर रीडर-ग्रेड द्वितीय नन्दलाल चौधरी को परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। 

« पिछली ख़बर Karauli News: चिरंजी गुर्जर हत्याकांड का मास्टरमाइंड आरोपी द... अगली ख़बर » करौली : 6 हजार पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हा...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें