🕒 02 July 2026, Thursday
देश

ईकेवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के बैंक खातों में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की किस्त

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 60 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ईकेवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के बैंक खातों में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की किस्त

सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ईकेवाईसी कराना तथा बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य है। ईकेवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान योजना की आगामी किस्त नहीं आएगी। सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा ने बताया कि पीएम किसान योजना के राजस्थान स्टेट नोडल ऑफिसर के निर्देशानुसार भारत सरकार की पीएम किसान योजना में आगामी किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ईकेवाईसी करवाना जरूरी है। तहसीलदार मीणा ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपने बैंक खातों को आधार से लिंक नहीं कराया है तथा ईकेवाईसी नहीं करवाई है वे ईमित्र पर जाकर आवश्यक रूप से ईकेवाईसी करवा ले जिससे उन्हें पीएम किसान योजना की राशि का लाभ मिलता रहे। तहसीलदार मीणा ने बताया कि बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिशिएटी ट्रांसफर (डीबीटी) सुविधा उपलब्ध होने के बाद ही किसानों को आगामी किस्त का लाभ मिल सकेगा। तहसीलदार गजानंद मीणा ने क्षेत्र के किसानों से जल्द ही अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराने, ईकेवाईसी करवाने तथा डीबीटी सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील की है।

« पिछली ख़बर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल करेंगे कंबोडिया के प्रधानमंत्री स... अगली ख़बर » डॉक्टर गौर पर रेडियो वार्ता’ प्रसारण सुबह 10 बजे से आकाशवाणी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें