🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

शिशु मृत्यु कम करने, जिले में सांस अभियान की शुरूआत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 102 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
शिशु मृत्यु कम करने, जिले में सांस अभियान की शुरूआत

दमोह: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संगीता त्रिवेदी ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु को कम करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्तर पर निमोनिया के लक्षणों की शीघ्र पहचान-उपचार, प्रबंधन हेतु एस.ए.ए.एन.एस. (सोशल अवेयरनेस एंड एक्सन टू न्यूट्रीलाईज्ड निमोनिया सक्सेसफुली) अभियान राज्य शासन के निर्देश पर आरंभ किया गया है। डॉ. संगीता त्रिवेदी ने बताया कि खांसी और जुकाम का बढ़ना, तेजी से सांस चलना, सांस लेते समय पसली चलना जैसे लक्षण निमोनिया को दर्शाते है। इसलिए घरेलू उपचार में समय न गवायें निमोनिया के लक्षण पहचानकर बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जायें।

जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में 05 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु को कम करने के उद्देश्य से जिले में सांस अभियान की औपचारिक शुरूआत सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव की मौजूदगी में की गई।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रैक्सन अल्बर्ट ने बताया कि निमोनिया एक गंभीर जानलेवा बीमारी है। देश में 05 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का ये सबसे प्रमुख कारण है। निमोनिया जैसे जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए सांस अभियान 12 नवम्बर से 28 फरवरी दौरान सतत रूप से चलाया जायेगा। अभियान दौरान समुदाय स्तर पर प्रभावी रूप से बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, समुचित उपचार, आवश्यक प्रबंधन मैदानी स्वास्थ्य प्रदाता द्वारा किया जायेगा। निमोनिया की रोकथाम, बचाव, उपचार के बारे में समुदाय को जागरूक भी किया जायेगा।

« पिछली ख़बर दमोह: एएसआई को भ्रष्टाचार मामले में सुनाई सजा... अगली ख़बर » नवीन प्राथमिक शाला कछोँआ में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें