🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

Breaking News: दिसंबर 2023 तक 80 करोड़ गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन, नहीं देना होगा एक भी रुपया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Breaking News: दिसंबर 2023 तक 80 करोड़ गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन, नहीं देना होगा एक भी रुपया

Free Ration Scheme 2023 : गरीबों को फ्री अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया गया है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत अब 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा । इसके बारे जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को दिसंबर 2023 तक खाद्यान्न के लिए एक रुपए का भुगतान नहीं करना पड़ेगा, इसके लिए केंद्र सरकार प्रति वर्ष करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने वाली है।

गौरतलब है कि PM-GKAY एक ऐसी योजना है जिसके तहत सरकार मुफ्त खाद्यान्न प्रदान करती है। इसमें लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम तक दिया जाता है, यह योजना 2020 में सरकार के 1.7 लाख करोड़ रुपये के कोविड राहत पैकेज के घटकों में से एक के रूप में शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम में दो योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें से एक 2020 में शुरू हुई थी, जिसके तहत सरकार गरीबों को मुफ्त या रियायती खाद्यान्न प्रदान कर रही थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक यह योजना दिसंबर 2023 तक चलने वाली है ।

NFSA या जिसे खाद्य कानून भी कहा जाता है, में सरकार मौजूदा समय में हर व्यक्ति को प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से देती है, वहीं चावल 3 रुपये प्रति किलो और गेहूं 2 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है।

« पिछली ख़बर हाई कोर्ट जयपुर से मनु की मूर्ति को हटाए जाने बाबत रजिस्ट्रा... अगली ख़बर » कोचर दंपत्ति गिरफ्तार, 3000 करोड़ से अधिक घोटाले का है आरोप...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें