🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

Karauli: सूरौठ में झगड़े के बाद तनाव, गांव नांगल के ग्रामीणों ने वाहनों एवं दुकानों में की तोड़फोड़

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: सूरौठ में झगड़े के बाद तनाव, गांव नांगल के ग्रामीणों ने वाहनों एवं दुकानों में की तोड़फोड़

सूरौठ, करौली: कस्बे के बस स्टैंड पर रविवार की रात 9:30 बजे गांव नांगल से आए 40 से अधिक लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए ग्रामीणों ने सूरौठ उपसरपंच श्याम सुंदर सैनी सहित कई लोगों के साथ मारपीट की तथा वाहनों एवं दुकानों में तोड़फोड़ की। झगड़े से बस स्टैंड पर तनाव व्याप्त हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर सूरौठ व हिंडोन सहित 3 थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया तथा तनाव को शांत करवाया। हिंडौन डीएसपी किशोरी लाल ने भी सूरौठ पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में उपसरपंच श्याम सुंदर सैनी एवं शुभम मीणा ने अलग-अलग रिपोर्ट सूरौठ थाने में दर्ज करवाई है। घटना के विरोध में सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी सैयद शरीफ अली को ज्ञापन सौंपा तथा उत्पात मचाने वाले लोगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बताया कि उपसरपंच श्याम सुंदर सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रविवार की रात 9:30 बजे के करीब वह अपने मित्र की कार को लेकर गेहूं का बीज लेने ढिंढोरा जा रहा था। रास्ते में सूरौठ बस स्टैंड पर देखा कि कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा है एवं एक गुजरात के नंबरों की कार जिसमें शराब की बोतल रखी हुई थी खड़ी हुई है। इसी दौरान जटवाड़ा रोड की तरफ से करीब 40- 50 लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर आए तथा वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे एवं लोगों से मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने श्याम सुंदर सैनी की कार पर हमला बोल दिया तथा कार के शीशे तोड़ दिए। इसके पश्चात ग्रामीणों के झुंड ने श्यामसुंदर के साथ मारपीट की तथा एक जने ने डंडे से हमला किया। इसके पश्चात ग्रामीण गुजरात के नंबरों की कार को लेकर चले गए। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि जानकारी करने पर पता चला है कि उसकी कार पर हमला करने वाले गांव नांगल निवासी रामनिवास, भावेश, प्रिंस, वीरेंद्र, भीम सहित कई जने हैं। इसी तरह सूरौठ निवासी शुभम मीणा ने भी हमला बोलने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। शुभम मीणा ने बताया कि रात 9 बजे वह अपने चाचा केदार मीना एवं रिश्तेदार के साथ रजनीगंधा पान मसाला लेने बस स्टैंड पर गया था।

इसी दौरान गांव नांगल के कई लोगों ने उन पर हमला बोल दिया तथा मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आई है। इस घटना के विरोध में सोमवार को सुबह सूरौठ सर्व समाज के काफी लोग थाना परिसर पहुंचे तथा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने थाना प्रभारी से रात्रि को उपद्रव फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

« पिछली ख़बर संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल खेल प्रतियोगिता में करौली को हराकर ध... अगली ख़बर » ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने श्रीराम अस्पताल को लेकर अपनी ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें