🕒 24 June 2026, Wednesday
समाचार

Viral News: सरपंच चुनाव में उम्मीदवार के अजीबो-गरीब पोस्टर व घोषणापत्र, ये है वायरल खबर का सच

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Viral News: सरपंच चुनाव में उम्मीदवार के अजीबो-गरीब पोस्टर व घोषणापत्र, ये है वायरल खबर का सच

हरियाणा सरपंच चुनाव के उम्मीदवार का एक अजीबो-गरीब पोस्टर व घोषणापत्र खूब वायरल हो रहा है। पोस्टर में उम्मीदवार फ्री दारू और मेकअप किट जैसे और लुभावने दावे करते हुए नजर आ रहे है। यही नहीं उम्मीदवार ने एक और बड़ा दावा किया है कि अगर वे जीत गए तो गांव में तीन एयरपोर्ट भी बनवा देंगे।

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सरपंच उम्मीदवार द्वारा अनोखे वादे किए गए है। एक नहीं दो नहीं बल्कि सरपंच उम्मीदवार ने कुल 13 वादे किए है जिन्हें वे दावा कर रहे है कि अगर वे चुनाव जीत जाते है तो वे इसे पूरा करेंगे।

सरपंच पद उम्मीदवार द्वारा किए गए इस वादे में हर किसी के जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। सरपंच उम्मीदवार ने इनके लिए कुछ न कुछ जरूर रखा है और वादा भी किया है कि चुनाव जीतने के बाद इसे पूरा किया जाएगा।

आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला

हरियाणा के सिरसाध गांव में सरपंच पद के उम्मीदवार जयकरण लठवाल का एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अरुण बोथरा ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं इस गांव में जा रहा हूं।'

https://twitter.com/arunbothra/status/1579104208108027904?s=19

दरअसल, जयकरण लठवाल चुनाव में जीतने के लिए लंबे-चौड़े वादे किए है और इसके लिए उन्होंने पोस्टर भी लगवाये है। इस पोस्टर में यह दावा किया गया है कि अगर वे सरपंच का चुनाव जीत जाते है तो वे गांव में तीन एयरपोर्ट बनवा देंगे और फ्री में इन्टरनेट और महिलाओं के लिए मेक-अप किट भी मुहैया करवाएंगे। आज तक किसी भी राजनेता ने इतनी बड़ी घोषणा नही की।

« पिछली ख़बर इस लड़के ने फोड़े एक साथ 1000 पटाखे, रात में दिखा दिन जैसा न... अगली ख़बर » Viral News: जमीनी विवाद में महिलाओं पर फावड़े और ईंट से वार,...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें