🕒 22 June 2026, Monday
क्रिकेट

T20 World Cup: हार के बाद श्रीलंका ने की वापसी,यूएई को 79 रनो से हराया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 101 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
T20 World Cup: हार के बाद श्रीलंका ने की वापसी,यूएई को 79 रनो से हराया

क्रिकेट: टीम श्रीलंका को नामीबिया से टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में मिली हार के बाद शानदार वापसी की है। मंगलवार को टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण के अपने दूसरे मैच में यूएई को 79 रनो से मात दे दिया। ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका की 60 गेंद में 74 रन की आक्रामक पारी के साथ श्रीलंका ने आठ विकेट पर 152 रन बनाने के बाद यूएई की पारी को 17.1 ओवर में सिर्फ 73 रन पर ढेर कर दिया. निसंका ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए.

श्रीलंका का शुरुआती प्रदर्शन रहा शानदार

श्रीलंका और यूएई के इस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत किया ,लेकिन बाद में कार्तिक मेईयप्पन ने हैट्रिक लेकर श्रीलंकाई टीम को बहुत परेशानी में डाल दिया। श्रीलंका के लिए पथुन निसांका ने सबसे ज्यादा 74 रन की शानदार पारी खेली। यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। और श्रीलंका को किया खेलने के लिए आमंत्रित। शुरुआत में श्रीलंकाई टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मेईयप्पन ने हैट्रिक लेकर मैच में यूएई शानदार वापसी कराई और अंत में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई। यूएई के लिए कार्तिक ने तीन विकेट झटके। जहूर खान ने दो विकेट झटके।

« पिछली ख़बर Tejashwi Yadav: कोर्ट ने दी तेजस्वी यादव को चेतावनी, कहा सोच... अगली ख़बर » Sirohi News: सिरोही में बनेगा मिनी सचिवालय, 50 करोड़ मंजूर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें