🕒 11 June 2026, Thursday
बिहार

Tejashwi Yadav: कोर्ट ने दी तेजस्वी यादव को चेतावनी, कहा सोच-समझकर बोलें

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 155 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Tejashwi Yadav: कोर्ट ने दी तेजस्वी यादव को चेतावनी, कहा सोच-समझकर बोलें

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव को दिल्ली अदालत ने नसीहत देते हुए कहा है कि तेजस्वी जी सोच समझकर बोलें। दिल्ली अदालत ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा है। अदालत ने फिलहाल अभी जमानत रद्द करने का कोई आदेश नहीं दिया है। ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए ये बड़े राहत की बात है। लेकिन अदालत तेजस्वी को चेतावनी देते हुए उनसे कहा है कि वे संवैधानिक पद और गरिमामई पद पर हैं इसलिए सही शब्दों को सोच समझकर बोलें।

तेजस्वी यादव IRCTC घोटाले में मंगलवार 18 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान तेजास्वी ने CBI की याचिका का विरोध करते हुए नामंजूर करने की मांग किया था। लेकीन कोर्ट ने कहा यह कहा कि जमानत रद्द करने का कोई आधार नहीं है। इसलिए सीबीआई की याचिका मंजूर नहीं की जा रही है। अदालत अपना फ़ैसला विस्तार से इस मुद्दे पर जारी करेगी।

मेरी छवि खराब की जा रही- तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी की ओर से कोर्ट में कहा गया की,अगर कोर्ट को लगता कि मैने CBI के अधिकारियों को धमकी दी है तो IPC की धारा 506 की तहत FIR क्यों नहीं दर्ज करवाते हैं।तेजस्वी यादव के वकील ने कोर्ट के सामने कहा कि 24 अगस्त 2022 को बिहार में विश्वास प्रस्ताव होता है। और बिहार में उसी दिन 20 जगह CBI की तरफ से रेड की जाती है. सीबीआई के बड़े अधिकारी राबड़ी निवास पर जाते हैं. लोगों की भीड़ जमा होती है. मेरी मां और मेरे भाई बाहर आते हैं और भीड़ को समझाते हैं और थप्पड़ मारते हैं कि सीबीआई के लोगों को अंदर आने दें और सीबीआई हम सब पर आरोप लगा रही है.

उन्होंने कहा कि रेड डालकर ये नैरेटीव फैला दिया गया कि इन लोगों ने काफी पैसा कमाया है. और एक अफवाह ये भी उड़ी की तेजस्वी यादव के पास गुड़गांव में एक मॉल भी है. मैं बिहार का डिप्टी सीएम हूं लेकिन मेरी छवि को खराब करने की भरपुर कोशिश की जा रही है. तेजस्वी के वकील ने एक न्यूज की लिंक को शेयर करते हुए कहा है कि कैसे CBI की तरफ से नैरेटिव बनाने की कोशिश की गई.

« पिछली ख़बर रमसा के द्वारा दी गई बिल्डिंग की डीपीसी में मिलावट का ग्रामी... अगली ख़बर » T20 World Cup: हार के बाद श्रीलंका ने की वापसी,यूएई को 79 रन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियाँ (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip