🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

सभी राज्‍यों में जल्‍द ही जन्म प्रमाण पत्र के साथ नवजात बच्चे का आधार कार्ड भी मिल जाएगा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सभी राज्‍यों में जल्‍द ही जन्म प्रमाण पत्र के साथ नवजात बच्चे का आधार कार्ड भी मिल जाएगा

देश में कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। मनमोहन सिंह सरकार ने देश में कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, चोरी, डकैती रोकने के उद्देश्य से आधार कार्ड योजना का शुभारम्भ किया था, मनमोहन सिंह सरकार ने आधार कार्ड से हर दस्तावेज को लिंक करने का सपना देखा था। लेकिन उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव हुए और चुनावो में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, मोदी सरकार के द्वारा में भारत के हर नागरिक का आधार कार्ड हो इस पर शुरूआत से जोर दिया गया। और देश में आधार को हर जगह अनिवार्य किया गया।

देश में एक भी व्यक्ति आधार कार्ड से वंचित नही हो इसी की पहल पर आने वाले कुछ ही समय में बच्‍चे का जन्‍म होते ही जन्‍म प्रमाण पत्र के साथ उसका आधार कार्ड भी बन जाएगा। ये सुविधा सभी राज्‍यों में कुछ ही समय में शुरू हो जाएगी। देश के 16 राज्‍यों में पहले से ही मिल रही है ये सुविधा ।

भारत सरकार जल्‍द ही ये सुविधा सभी राज्‍यों में उपलब्ध हो इस पर तेजी से कार्य कर रही है। अब तक देश के 16 राज्‍यों में आधार लिंक्ड जन्‍म प्रमाणत्र की सुविधा और नियम है। अर्थात जैसे ही नवजात का जन्‍म होता है उसके नामांकन के साथ आधार बनाने की सुविधा दी जाती है।

सभी राज्यों में उपलब्ध होने की जल्द उम्मीद है।

आइये जानते है क्या नियम है 0 -5 वर्ष तक के बच्‍चों के आधार के लिए

अभी तक 5 साल तक के बच्चों के लिए कोई बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाता है। केवल उनके आधार को उनके माता-पिता के आधार से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीर के बेस पर प्रॉसेस किया जाता है। और उसके बाद बच्चे के 5 वर्ष और 15 वर्ष के हो जाने के बाद आधार केन्द्र पर बायोमेट्रिक अपडेट (दस अंगुलियों, आँखों की पुतलियों, चेहरे की तस्वीर) को अपडेट करवाना आवश्‍यक होता है।

जन्‍म प्रमाणपत्र के साथ नवजात शिशु का आधार कैसे तैयार होता है

जैसा कि सरकारी सूत्रों से पता चला है कि जिन राज्‍यों में पहले से ही ये सुविधा है वहां पर जब बच्‍चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सिस्टम पर फॉर्म भरके सबमिट किया जाता है तो तुरंत यूआईडीएआई सिस्टम त‍क एक ऑटोमैटिक सिस्टम जनरेटेड मैसेज पहुंच जाता है और तुंरत आधार नामांकन आईडी संख्या जनरेट हो जाती है। जिसके बाद नवजात की फोटो के साथ बना हुआ आधार कार्ड व जन्‍म प्रमाण पत्र के एक साथ ही उपलब्ध करवाया जाता है।

« पिछली ख़बर क्यों है दलित और गैर दलित समुदाय में टकराव की संभावना... अगली ख़बर » दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हुआ हमल...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें