🕒 30 June 2026, Tuesday
मध्य प्रदेश

कृषि मंत्री पटेल ने किया भूमि-पूजन, हरदा में पौने दो करोड़ रुपए से बनेगी ग्रामीण सड़क

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 49 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कृषि मंत्री पटेल ने किया भूमि-पूजन, हरदा में पौने दो करोड़ रुपए से बनेगी ग्रामीण सड़क

भोपाल: किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा में लगभग 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाली ग्रामीण सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई हरदा मध्यप्रदेश ग्रामीण सम्पर्कता कार्यक्रम से निर्मित ग्रेवल मार्ग का डामरीकरण ग्राम नांदरा से गोयत अनुबंधित लागत 175.45 लाख रुपए मार्ग की लम्बाई 3.96 किलोमीटर का भूमि-पूजन किया गया हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होगा और जनता को आवागमन में सुविधा होगी।

टमाटर की फसल का किया अवलोकन

मंत्री श्री पटेल हरदा के ग्राम आलनपुर में टमाटर के खेत में गए। उन्होंने किसान श्री महेश पटेल के खेत में टमाटर की फसल का जायजा लिया। उन्होंने टमाटरो को तोड़ा और स्वाद चखा। मंत्री श्री पटेल ने किसान श्री महेश पटेल को टमाटर का स्वाद चखने के बाद बधाई दी।

« पिछली ख़बर आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय में चल रहा पंचकर्म प्रशिक्षण... अगली ख़बर » कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जगह जगह हुआ स्वागत, आमजन न...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें