🕒 25 June 2026, Thursday
समाचार

Chintan Shivir: पीएम मोदी ने कहा कि एक छोटी सी Fake News पूरे देश में बड़ा बवाल मचा सकती है

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 75 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Chintan Shivir: पीएम मोदी ने कहा कि एक छोटी सी Fake News पूरे देश में बड़ा बवाल मचा सकती है

Chintan Shivir : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के सूरजकुंड में राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को आज ( 28 अक्टूबर ) संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना एक चौबीसों घंटे चलने वाला कार्य है जिसपर सभी राज्यों को मिलकर काम करना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘आंतरिक सुरक्षा के लिए राज्यों का एक साथ मिलकर काम करना संवैधानिक आदेश के साथ ही देश के प्रति जिम्मेदारी भी है '


आजकल फेक न्यूज बढ़ रही है इसको लेकर पीएम मोदी ने यह भी कहा कि एक छोटी सी फेक न्यूज ( Fake News ) पूरे देश में बड़ा बवाल मचा सकती है, किसी मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले दस बार सोचें ।

दो दिवसीय चिंतन शिविर का उद्देश्य ‘विजन 2047’ और ‘पंच प्रण’ पर अमल के लिए एक कार्य योजना बनाना है। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति संविधान के अनुसार राज्य का विषय हैं, हालांकि वह देश की एकता एवं अखंडता से समान रूप से संबद्ध है।

चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने कहा कि “कई बार केंद्रीय एजेंसियों को कई राज्यों में एक साथ जांच करनी पड़ती है, दूसरे देशों में भी जाना पड़ता है इसलिए हर राज्य का दायित्व है कि चाहे राज्य की एजेंसी हो, चाहे केंद्र की एजेंसी हो, सभी एजेंसियों को एक-दूसरे को पूरा सहयोग देना चाहिए।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे साइबर क्राइम हो या फिर ड्रोन टेक्नोलॉजी का हथियारों और ड्रग्स तस्करी में इस्तेमाल, इनके लिए हमें नई टेक्नालॉजी पर काम करते रहना चाहिए। स्मार्ट टेक्नोलॉजी से कानून व्यवस्था को स्मार्ट बना पाना संभव होगा।

« पिछली ख़बर नोटों पर लक्ष्मी-गणेश, अंबेडकर के बाद सपा नेता ने की मुलाय... अगली ख़बर » सांगानेर में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व मे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें