🕒 25 June 2026, Thursday
समाचार

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश, अंबेडकर के बाद सपा नेता ने की मुलायम की फोटो लगाने की मांग

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नोटों पर लक्ष्मी-गणेश, अंबेडकर के बाद सपा नेता ने की   मुलायम की फोटो लगाने की मांग

MKA Desk: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 'बेहतर' बनाए जाने के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की अपील की है। तो वहीं, अब समाजवादी पार्टी की ओर से भी भारतीय करेंसी पर मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाने की मांग उठने लगी है।

मुजफ्फरनगर निवासी सपा के युवाजन प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने ट्वीट कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील की है. उन्होंने कहा है कि 'अगर भारत सरकार भारतीय करेंसी पर लगी गांधी जी की फोटो को बदलने का विचार कर रही है तो मेरा सुझाव है कि उनकी जगह मुलायम सिंह यादव जी की फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए.'

https://twitter.com/ShamsherMalikSM/status/1585296623927586817

सपा नेता शमशेर मलिक ने कहा

"नेता जी ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने छात्रों, नौजवानों, किसानों, महिलाओं, जवानों ,सैनिकों और शिक्षकों सभी वर्गों को बराबर का सम्मान देने का काम किया. इसलिए वह पूरे देश में बेहद लोकप्रिय, बेहद सम्मानित थे. इसलिए मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि वह भारतीय नोट पर आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी की तस्वीर लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करे. इसका कोई विरोध भी नहीं करेगा."

मलिक ने आगे कहा, "अभी हमने ट्वीट किया है देखते हैं उसका क्या जवाब मिलता है. अगर भारत सरकार द्वारा जवाब नहीं दिया जाता तो हम लोग एक पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को और महामहिम राष्ट्रपति जी को लिखकर पुरजोर तरीके से इसकी मांग करेंगे. यदि भारत सरकार भारतीय करेंसी पर फोटो बदलना या दूसरा फोटो लगाना का विचार कर रही है तो निश्चित रूप पर श्रद्धेय नेताजी की तस्वीर लगनी चाहिए."

« पिछली ख़बर RUHS द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए राज्... अगली ख़बर » Chintan Shivir: पीएम मोदी ने कहा कि एक छोटी सी Fake News पूर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें