🕒 24 June 2026, Wednesday
समाचार

Yogendra Yadav का बयान बोले शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश में जहर घोल रहे हैं

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 103 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Yogendra Yadav का बयान बोले शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश में जहर घोल रहे हैं

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश के माहौल में जहर घोल रहे हैं।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से पहले यादव ने यात्रा का समर्थन करने वाले नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों के साथ यहां जनसभाएं कीं।

यादव से एक पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का 2024 के आम चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इस पर यादव ने कहा कि नागरिक समाज के कार्यकर्ता किसी पार्टी की जीत या हार सुनिश्चित करने के लिए यात्रा का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

यादव ने बिना किसी पार्टी या नेता का नाम लिए कहा, “हम यहां इसलिए हैं क्योंकि देश के माहौल में जहर घोला जा रहा है और यह बाहर से नहीं घोला जा रहा।

(राजनीतिक) सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग देश में जहर घोल रहे हैं।

” यादव ने कहा, “इन लोगों ने अपने दो शासनकालों में इतना जहर घोल दिया है कि इसे खत्म करने में दो पीढ़ियां लग जाएंगी। और यही चिंता है, जो हमें यहां लाई है। ”यादव ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अपेक्षा से काफी अधिक समर्थन मिल रहा है।

« पिछली ख़बर Viral News: "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" की दयाबेन के कैंसर क... अगली ख़बर » Rajendra Pal Gautam: मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप नेत...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें