🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में एक दिवसीय बुद्ध कथा एवं भीम जागरण का आयोजन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में एक दिवसीय बुद्ध कथा एवं भीम जागरण का आयोजन

हिंडौन सिटी, करौली: भारतीय बौद्ध महासभा करौली के तत्वाधान में शहर की जाटव बस्ती स्थित बरोलिया फार्म के पीछे बुद्ध कथा एवं भीम जागरण का आयोजन रिटायर्ड फौजी बाबा भगवानदास के द्वारा संपन्न कराया गया। तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर बुद्ध बंदना के साथ बुद्ध कथा एवं भीम जागरण का आयोजन किया।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के करौली के जिला प्रचार मंत्री हरिचरण बौद्ध कैलाश नगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भरतपुर, धौलपुर,दौसा एवं करौली जिले के बौद्ध धम्म के अनुयायिओं एवं उपासक उपासिकायों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित बौद्ध कथा एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर भीम जागरण सुनने के लिए हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयाई देर रात तक भीम जागरण का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम में भीम भजनों के गायक कलाकार नारायण सिंह मस्ताना, सुम रण सिंह भद्दू खानपुर, रुधन मस्ताना,मास्टर रामकेश पाली,विनोद टाइगर धौलपुर, पी टी आई मानसिंह बौद्ध धांधवाली , गोपाल स्वामी बौद्ध हिंडौन सिटी , रामा बौद्ध कसाना नगला एवं कई अन्य गायक कलाकारों द्वारा बौद्ध कथा एवं भीम जागरण के माध्यम से उपस्थित लोगों को मानव मानव एक समान एवम् गोतम बुद्ध एवम् बाबा साहब के बताए गए मार्गों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर नेमीचंद अध्यापक , संत बाबा रमेशदास जगर कोटवास , राजेन्द्र बौद्ध ,खेमराज ,मुकेश बौद्ध रामपुरा,रामदयाल,हरि सिंह, पुस्पेंद्र , सुर्ज्ञान सुमन, डॉ ओमप्रकाश बौद्ध ,भगवान सिंह बाअजना, प्रेम सिंह गागर, सहित सैकड़ों बौद्ध धम्म प्रेमी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

« पिछली ख़बर नागौर पुलिस द्वारा राजेश रलिया के मर्डर का 24 घंटे के भीतर प... अगली ख़बर » 31 अक्टूबर से पहले करवाए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ बीमा म...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें