🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

Mulayam Singh Yadav: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव 'नेताजी'

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 92 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Mulayam Singh Yadav: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव 'नेताजी'

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में और सपा संरक्षक नेता श्री मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार हुआ। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक योगी सरकार घोषित कर दिया गया है|


समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे ।सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए उतावले दिखाई दिए। लोगों में एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची रही। मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में लगे। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लाइन में लगकर ही मंच श्रद्धाजंलि अर्पित की। और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल, बाबा रामदेव और कई हस्तियों ने नेता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का काम किया| और नेता जी अमर रहें के नारों से गूंजा पुरा सैफई|

« पिछली ख़बर Congress President Election: एक तरफा जीत नहीं होगी चौंका दें... अगली ख़बर » Bhim Army: अनिल धेनवाल ने प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा दिया,...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें