🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

कानपुर : मायानगरी के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का इलाज के दौरान निधन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कानपुर : मायानगरी के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का इलाज के दौरान निधन

OP Sharma Death : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो कोरोना से बीमार चल रहे थे और मौजूदा समय में फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस ( गुर्दे की बीमारी ) का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि 1973 में जन्मे ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे।

जादूगर ओमप्रकाश शर्मा ( ओपी शर्मा ) का परिवार


ओपी शर्मा के परिवार में तीन बेटे तीन बेटे प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा हैं। बर्रा इलाके में “भूत बंगला” नाम से उनका निवास स्थल है।
उनकी पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत है, बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा है। उनकी सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही है।

वर्ष 2018 के बाद से उन्होंने शो नहीं किए। उसके बाद उनके मंझले बेटे सत्यप्रकाश जूनियर ओपी शर्मा के रूप में शो कर रहे हैं। शनिवार को उनका मेरठ में शो चल रहा था। पिता के देहांत की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए निकल पड़े। जानकारी के मुताबिक आज रविवार को भैरो घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बड़े भाई से सीखी थी कला


जादूगर ओपी शर्मा का जादू के प्रति बचपन से ही लगाव था। तब वह कक्षा द्वितीय में पढ़ते थे। जादू के शुरूआती करतब उन्होंने अपने बड़े भाई स्व.देवतानंद शर्मा से सीखे थे। जैसे-जैसे बड़े हुए उनकी प्रतिभा में निखार आता गया और उन्होने मायानगरी की दुनिया में अपना नाम स्थापित किया।

वो हमेशा कहते हैं कि

" जिसे आप जादू समझते हैं वो जादू नहीं बल्कि विज्ञान का चमत्कार है।"

बता दें कि ओपी शर्मा के रंगीन इंद्रजाल की दुनिया में उनके साथ लगभग 250 टन वजन का साजो-सामान रहता था। इसमें कई खूंखार जानवर, स्वप्नलोक की परियों का काफिला भी शामिल था। करीब 200 लोगों की टीम में दो दर्जन महिला कलाकारों के साथ लगभग 50 उनके स्टेज के सहयोगी कलाकार भी शामिल रहते थे।

« पिछली ख़बर अखिल भारतीय बैरवा महासभा (पंजी.) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट... अगली ख़बर » क्यों है दलित और गैर दलित समुदाय में टकराव की संभावना...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें