🕒 30 June 2026, Tuesday
राजस्थान

मंदिर में सोए साधु पर बीती रात हुआ जानलेवा हमला अलसुबह हुई मौत

द्वारा गोपाल मेघवंशी 📅 16 May 2025 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
मंदिर में सोए साधु पर बीती रात हुआ जानलेवा हमला अलसुबह हुई मौत

रायपुर: भीलवाड़ा जिले के रायपुर गांव से एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बीती रात माता जी मंदिर में सोए साधु पुजारी पर हमलावर ने मंदिर में घुसकर साधु की हथियार से बीती रात पैर तोड़ दिया और फिर बेरहमी से पूरे मंदिर में घसीटा जिसके कारण पूरे मंदिर में खून ही खून फैल गया जोरदार रोने की आवाज आने के कारण मोहल्लेवासी जाग गए लोगों के जाग जाने से आरोपी मौके से भाग छूटा लोगो ने जैसे तैसे साधु को रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से स्थिति गंभीर होने से जिला भीलवाड़ा महात्मा गाँधी चिकित्सालय रेफर किया गया जहां अलसुबह मौत हो गई मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुखा नाथ योगी के रूप में हुई है, जो अपनी बाल्यावस्था से ही साधु मंदिर की पूजा पाठ करते थे और वर्षों से गांव के मंदिर में पूजा-पाठ कर व भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहे थे आरोपी पिंटू सेन को रायपुर पुलिस ने बीती रात डिटेन करके पूछताछ करने में लगी है।

« पिछली ख़बर नाथडियास पंचायत में भ्रष्टाचार की पुष्टि – सोशल ऑडिट की शिका... अगली ख़बर » Bhilwara: सरकारी कर्मचारी द्वारा राजनीतिक प्रचार, आचरण नियमो...
Author
संपादक (Editor)

गोपाल मेघवंशी

मिशन की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार और संपादक।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें