🕒 25 June 2026, Thursday
राजनीति

Arvind Kejriwal's Tweet: केजरीवाल ने लगाया आरोप, मेरी पत्नी नहीं डांटती उतना उपराज्यपाल डांटते है मुझे रोज

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 75 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Arvind Kejriwal's Tweet: केजरीवाल ने लगाया आरोप, मेरी पत्नी नहीं डांटती उतना उपराज्यपाल डांटते है मुझे रोज

नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने यह जानकारी Twitter पर ट्वीट करते है बताई है, उन्होने कहा है की आज तक मेरी पत्नी ने मुझे इतने लव लेटर नहीं लिखे जीतने उपराज्यपाल साहब ने लिखेँ है। दरअसल बात ये है की उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना की जांच के आदेश दिए थे।

ये है पूरा मामला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक पत्र लिखा था जिसमे ‘चुनी हुई सरकार के काम में अनुचित हस्तक्षेप’ का आरोप लगाया था। क्योंकि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा बिजली सब्सिडी योजना की जांच के आदेश दिए थे। इस पर मनीष सिसोदिया ने फिर से एक पत्र लिखा और पत्र को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैंने उनसे फिर से अनुरोध किया है कि वे फर्जी आरोपों में हमारी जांच करवाते रहें लेकिन इस मामले में असली घोटालों से मुंह न मोड़ें।'

केजरीवाल का आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिये गए आदेश को लेकर और भेजें गए पत्रों को लेकर Twitter पर Tweet करते हुए लिखा कि "LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं। पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। LG साहिब, थोड़ा chill करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें। आप उस ट्वीट को नीचे देख सकते है...

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1577973862091739142?s=20&t=3qUKAx7asCA7ayxHlSYcLg

केजरीवाल को जो पत्र उपराज्यपाल ने लिखे वह उन कामों कि जांच कराने के लिए लिखे जी दिल्ली सरकार ने हाल ही मे दिल्ली सरकारने 'बिजली सब्सिडी योजना, दी है।

« पिछली ख़बर Bharat Jodo Yatra : कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल ह... अगली ख़बर » Bhim Army Chief: सपा अध्यक्ष से मिले भीम आर्मी प्रमुख, पहुंच...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें