🕒 24 June 2026, Wednesday
देश

Jitendra Meghwal: प्रकरण से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, चंद्रशेखर ने वीडियो कॉल पर परिजनों से की बात

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 88 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Jitendra Meghwal: प्रकरण से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, चंद्रशेखर ने वीडियो कॉल पर परिजनों से की बात

राजस्थान के पाली जिले में हुई दर्दनाक घटना आपको याद तो होगी जितेंद्र मेघवाल जिसकी जातिवादी गुंडों ने सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह दलित था, मूछें रखता था और अच्छी जीवन शैली में जीता था। पूरे देश में दलित संगठनों ने आंदोलन किया व सरकार को ज्ञापन भी दिए। सरकार ने वादे भी किए लेकिन आज तक जितेंद्र मेघवाल के परिवार को कोई उचित सुविधा नहीं मिली सरकार ने वादे भी पूरे नहीं किए। चंद्रशेखर कई बार इस प्रकरण को लेकर सरकार को Twitter पर ट्वीट कर चुके है की सरकार उन सभी मांगों को पूरा करे जो सरकार ने मानी थी लेकिन सरकार के कुछ भी फर्क नही पड़ा।

जितेन्द्र मेघवाल के परिजनों से चंद्रशेखर आजाद ने की बात

आज चंद्रशेखर आजाद ने जितेंद्र मेघवाल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की साथ में वीडियो कॉल पर कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल भी थे। Twitter पर पूर्व भीम आर्मी मीडिया प्रभारी ने वीडियो कॉल का Screenshots लेकर पोस्ट कर लिखा है कि -

"भाई चंद्रशेखर आजाद जी ने आज भाई #जितेंद्र_मेघवाल के परिजनो से विडियो कॉल पर बात की व उन्हें विश्वास दिलाया कि अगर हमें न्याय ना मिला तो राजस्थान में इस बार महाआंदोलन होगा
जो @ashokgehlot51 की नींद हराम कर देगा कांग्रेस सरकार का दलित उत्पीड़न आने वाले चुनावों मे भारी पड़ने वाला है "

https://twitter.com/Sonu_Aazad/status/1552325754725228545?t=CCZcIZIKiDAcF-3lm1Ud7w&s=19

चंद्रशेखर आजाद पहले भी कई बार जितेंद्र मेघवाल प्रकरण को लेकर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दे चुके है अबकी बार चंद्रशेखर ने साफ कह दिया है कि अबकी बार जो आंदोलन होगा वह बहुत बड़ा आंदोलन होगा

"बहुजन समाज से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए आप हमसे जुड़े रहे धन्यवाद"

« पिछली ख़बर हाथरस में हुई बड़ी दुर्घटना: Kanwar Yatra 2022: आगरा-अलीगढ़ ... अगली ख़बर » Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें