🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

त्वरित और सुलभ न्याय के लिए न्यायपालिका के बढ़ते कदम, जिला न्यायधीश पहुंचे जेल, किया जेल का निरक्षण

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
त्वरित और सुलभ न्याय के लिए न्यायपालिका के बढ़ते कदम, जिला न्यायधीश पहुंचे जेल, किया जेल का निरक्षण

दमोह, मध्य प्रदेश: सभी को त्वरित और सुलभ न्याय मिले कानून एवं अधिकारों की जानकारी हो इसके लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं। नालसा और सालसा के निर्देश पर लगातार कार्यवाही चल रही है। देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो वही न्यायपालिका भी लगातार घर-घर तक जन-जन तक कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए अब मैदान में दिखलाई दे रही है। इसके लिए जिला स्तर पर टीमों का गठन किया गया है जो कार्य को अंजाम तक पहुंचाएगी। प्रिंसिपल न्यायधीश श्रीमती रेणुका कंचन के निर्देशन में लगातार कार्यवाही चल रही है। जिला न्यायाधीश अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में जहां लोकोपयोगी अदालत मैं प्रकरणों का निपटारा हो रहा है नेशनल लोक अदालत में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर कार्य हो रहा है।

निरीक्षण, निर्देश और जानकारी

जिला जेल परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला न्यायधीश अम्बुज पाण्डेय द्वारा जहां जेल का निरीक्षण किया गया वही कैदियों को कानून एवं अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जेल उपअधीक्षक सीएल प्रजापति ने जेल से संबंधित विस्तृत ब्यावरा सामने रखा एवं शिविर में आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया गया। शासन और न्यायपालिका की मनसा एवं योजनाओं से उपस्थित कैदियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम मेहता, प्रदीप फुसकेले, पंकज खरे, नीलेश मिश्रा व्याख्याता लॉ कॉलेज दमोह, अधिवक्ता आशीष भट्ट एवं गुंता डांगे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कोर कमेटी का गठन

नालसा और सालसा के निर्देश पर डालसा द्वारा दमोह जिले में एक कोर कमेटी का गठन किया गया है जिसमें "अ"टीम में जिला न्यायधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह अम्बुज पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम मेहता एवं प्रदीप फुसकेले, नीलेश मिश्रा व्याख्याता जेल बर्मा विधि महाविद्यालय दमोह एवं "ब"टीम में जेल विजिटिंग लॉयर्स दमोह के लिए अधिवक्ता पंकज खरे आशीष भट्ट एवं दीपा सोनी तथा उप जेल हटा के लिए हरेंद्र सिघई पैरा लीगल वालंटियर से दमोह हेतु देवी सिंह मिथिलेश मिश्रा कडोरी सिंह, सुलोचना चौरसिया एवं उप जेल हटा के लिए उपेंद्र प्यासी तथा रूपेंद्र सिंह ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है।

« पिछली ख़बर दमोह पुलिस अधीक्षक बोले आरोपियों की तलाश के लिए भेजीं टीमें,... अगली ख़बर » मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें