🕒 03 July 2026, Friday
मध्य प्रदेश

विजय नगर में बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे बाइक सवार से 3 आरोपियों ने आंखो मे मिर्ची पाउडर मारकर की 3 लाख की लूट…

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 77 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
विजय नगर में बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे बाइक सवार से 3 आरोपियों ने आंखो मे मिर्ची पाउडर मारकर की 3 लाख की लूट…

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से 2 आरोपियों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, 1 आरोपी पैसे लेकर फरार..

दमोह: जिले में इन दिनों लगातार लूट की वारदातें सामने आ रही है। जहां आज फिर शहर के विजय नगर में 3 बाइक सवारों के द्वारा बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति के हाथों से बैंग छीन कर एक आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। वहीं घटना में गनीमत यह रही की स्थानीय लोगों की मदद से 2 आरोपियों के लिए पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मुख्य रूप से 3 आरोपियों के द्वारा फिल्मी अंदाज में बाइक से जा रहे बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ईश्वरदास पटेल की आंखों में मिर्च मारते हुए। हांथ से बैग झपट कर घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे एक आरोपी पैसे लेकर भागने में सफल हुआ। साथ ही 2 आरोपियों को स्थानीय लोगो की सूझबूझ से पकड़कर लिया गया।

घटना की जानकारी लगने ही सागर नाका चौकी व कोतवाली पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी सागर के निवासी बताए जा रहे है। जिनके द्वारा योजनावध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूंछतांच शुरू करते हुए पैसे लेकर भागे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

« पिछली ख़बर शाहरूख खान को दहेज हत्या के मामले में आजीवन कारावास... अगली ख़बर » डी.ई.आई.सी. सेंटर दमोह को सर्वश्रेष्ठ सेवा संचालन के लिए राज...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें