🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

देवरान हत्याकांड के अपराधियों के अवैध निर्माण प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर से गिराए

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
देवरान हत्याकांड के अपराधियों के अवैध निर्माण प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर से गिराए

देहात, मध्य प्रदेश: जिले के ग्राम देवरान में विगत दिनों हुये तिहरे हत्याकांड के आरोपियों का आज जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर पालिका की जेसीबी से अवैध निर्माण को हटा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह और एसडीएम दमोह गगन बिसेन, एसडीएम पथरिया अंजलि द्विवेदी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है।

अवैध निर्माण हटाने के पूर्व मकान/दुकान की सामग्री का पंचनामा तैयार कर सामग्री परिजनों को सौंपी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजस्व अमला के साथ पुलिस बल मौजूद था। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया अवैध निर्माण हटाया गया है, नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही की गई है। जो अतिक्रमण था उसको हटा दिया गया है, एक मकान था जिसमें छोटी दुकान भी थी उसको हटा दिया गया है, दुकान के सामान को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

एसडीएम अंजलि द्विवेदी ने बताया शासकीय जमीन पर अवैध रूप से आरोपियों द्वारा निर्माण किया गया था, जिसे कलेक्टर श्री चैतन्य के निर्देश पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पूरा अवैध निर्माण हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले देवरान में हत्या कांड हुआ था उसमें आरोपीगण थे जिन्होंने अवैध अतिक्रमण करके शासकीय भूमि पर मकान और दुकान बनाया था, वह पूरा अवैध निर्माण आज हटा दिया गया है।

« पिछली ख़बर देवरान में दलितों की हुई हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने... अगली ख़बर » दबंगों द्वारा दलित से जबरदस्ती लिया गया काम, थ्रेसिंग करते ह...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें