🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

सूरौठ में राजकीय कन्या स्कूल को तोड़ने का विरोध, विद्यालय को दो पारियों में संचालित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 45 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ में राजकीय कन्या स्कूल को तोड़ने का विरोध, विद्यालय को दो पारियों में संचालित करने की मांग को लेकर किया  प्रदर्शन

Karauli: सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल को राज्य सरकार की ओर से तोड़ने पर कस्बे के लोगों ने विरोध जताया है। राजकीय कन्या स्कूल को तोड़कर खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय को दो पारियों में चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ-साथ राजकीय कन्या स्कूल को भी दूसरी पारी में संचालित करने की सरकार से मांग की। गुरुवार को दोपहर हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, प्रेम पटेल, मदन मोहन शर्मा, अशोक शर्मा, लखन मीणा, सोनू मीणा, रामचरण जंगम, विजेंद्र पटेल, मनोज सोनी, संतोष शर्मा, धीरज गोयल, गौरव पचोरी, वीरू सोनी, दौजी प्रजापत सहित काफी लोग कस्बे के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए तथा राजकीय कन्या स्कूल को तोड़ने पर गुस्सा जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी एवं प्रेम पटेल ने बताया कि शिक्षा विभाग ने कस्बे के बीचो बीच आबादी में संचालित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल को तोड़कर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में तब्दील कर दिया है। जिसके कारण राजकीय कन्या स्कूल में अध्ययनरत हिंदी मीडियम की सैकड़ों छात्राओं का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। हिंदी मीडियम की छात्राओं को विद्यालय से टीसी कटवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल को तोड़कर शुरू किए गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को दो पारियों में संचालित करने के प्रस्ताव सरकार एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भिजवाए थे। क्षेत्रीय विधायक भरोसी लाल जाटव ने भी इंग्लिश मीडियम स्कूल को दो पारियों में संचालित कर एक पारी में इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं दूसरी पारी में हिंदी मीडियम कन्या स्कूल को संचालित करने की अनुशंसा सरकार से की थी। इसके बावजूद भी विद्यालय को दो पारियों में संचालित करने के आदेश जारी नहीं हुए हैं जिसके कारण हिंदी मीडियम की छात्राओं को टीसी कटवाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को दो पारियों में संचालित करने के आदेश जारी किए जाएं।
दो पारियों में विद्यालय संचालित करने के प्रस्ताव सरकार को भिजवाए।

कैलाश चंद मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हिंडौन सिटी ने कहा कि कस्बा सूरौठ के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल की हिंदी मीडियम छात्राओं की समस्या को देखते हुए विद्यालय को यथावत रखने के लिए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को दो पारियों में संचालित करने के प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक भरोसी लाल जाटव की अनुशंसा के साथ शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों एवं राज्य सरकार को भिजवा दिए हैं।

« पिछली ख़बर जिला अस्पताल की एएनएम की सेवाओं को प्रधानमंत्री ने सराहा... अगली ख़बर » भीम आर्मी के 7वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी कार्या...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें