🕒 24 June 2026, Wednesday
राजनीति

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा लेकर चल रहे सेवादल के महासचिव का निधन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 90 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा लेकर चल रहे सेवादल के महासचिव का निधन

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे यात्रा में मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।

कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के दौरान निधन हो गया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर रही है। गत रात्रि ही यात्रा ने महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश किया है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि पांडे अपने और पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के साथ हाथ में तिरंगा लेकर चलकर वापस चले गए थे और इसके बाद ही वे गिर गए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, "उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, "जहां सबसे दुख की बात है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1589849771380215809?t=9OyoUKCto3_AOULEt4e8CQ&s=19

राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ''वह एक कट्टर कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस से भिड़ते थे।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1589849892390064129?t=nn1fAZrt2hY6VrGD8nCc9Q&s=19

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांडे के चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।''

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1589869705195843584?s=20&t=iquBJ-ME3CtVUEE9iQaDLQ

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी के साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे और नसीम खान सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

« पिछली ख़बर नवाब मलिक की 8 प्रॉपर्टी जब्त करेगा प्रवर्तन निदेशालय मिली म... अगली ख़बर » बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीजेपी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें