🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: भदोही मे दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, झुलसे 5 दर्जन से आधिक लोग, 5 की मौत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 86 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Uttar Pradesh:  भदोही मे दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, झुलसे 5 दर्जन से आधिक लोग, 5 की मौत

भदोही अग्निकांड: यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा हो रही थी 300 से अधिक लोग पंडाल मे उपस्थित थे, दुर्गा पंडाल मे आग लग गई जिससे अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, लगभग 64 लोग झुलस गए है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान मे आने पर निर्देश दिये है की घायल लोगों का समुचित इलाज कराया जाए और कामना की है की सभी जल्द ही स्वस्थ हों।

HIGHLIGHTS

  1. अब तक हुई 5 लोगों की मौत
  2. 3 बच्चे और 2 महिलाओं की हुई मौत
  3. 5 दर्जन से अधिक लोग आग से झुलसे
  4. 37 लोगों को किया वाराणसी रेफर
  5. आयोजन समिति के अध्यक्ष समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

ऐसे हुई थी घटना

शाम करीब 8 बजे का टाइम था, पूजा पंडाल की झांकी का मंचन किया जा रहा था उसी समय झांकी के दाईं ओर से आग की लपटें दिखनी शुरू हो गई और लोगों मे खलबली मच गई, 15 मिनट के अंदर वहाँ पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और उन्होने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया फिर भी आग पर काबू नहीं हो पाया, घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है की आग कैसे लगी ?

आयोजन कराने वालों पर हुआ मुकदमा दर्ज

आग लगने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने इस घटना मे दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष बच्चा यादव व उसके आलवा समिति के कई अज्ञात लोगों की नाम पर मुकदमा दर्ज हुआ है, पुलिस ने कहा है की आयोजन समिति की लापरवाही से यह घटना हुई है। औराई कोतवाली में समिति के सभी आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

« पिछली ख़बर यूपी के औरैया में जालौर जैसा कांड, 10वीं में पढ़ने वाले दलित... अगली ख़बर » Pratapgarh News: जातिवादियों ने दलित जगरूप हरिजन को बेरहमी स...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें