🕒 25 June 2026, Thursday
उत्तर प्रदेश

यूपी के औरैया में जालौर जैसा कांड, 10वीं में पढ़ने वाले दलित छात्र की शिक्षक की पिटाई से हुई मौत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
यूपी के औरैया में जालौर जैसा कांड, 10वीं में पढ़ने वाले दलित छात्र की शिक्षक की पिटाई से हुई मौत

हाल ही में पिछले दिनों राजस्थान के जालौर की एक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था जब एक शिक्षक पर दलित छात्र को पीटकर मारने का आरोप लगा. क्योंकि छात्र ने मटके से पानी पी लिया था और काफ़ी आंदोलन हुआ था, अब ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिला से सामने आई है. यहां एक शिक्षक पर आरोप लगा है कि उसने 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र जिसका नाम निखिल था जो दलित समुदाय से संबंध रखता है, को टेस्ट में हुई गलती पर इतना पीटा कि बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आपको बता दे कि आरोपी शिक्षक अश्वनी सिंह पर छात्र को जातिसूचक अपशब्द कहने का भी आरोप लगा है

UPTAK में छपी खबर

Photo- UPTAK News

शुरुआत में आरोपी टीचर अश्विनी सिंह ने पीड़ित छात्र का इलाज कराने में मदद की। 2 बार इलाज के लिए पैसे दिए गए। बाद में आरोपी शिक्षक ने फोन उठाना बंद कर दिया। बच्चे के ताऊ घनश्याम ने बताया कि वह दलित समाज से आते हैं और उन्होंने बताया कि, 'लड़का निखिल स्कूल गया था और मास्टर ने उसे पीटा था

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के बेसौली निवासी राजू दोहरे ने अपने बेटे निखिल की मौत के आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके मुताबिक आरोपी टीचर अश्वनी सिंह ने पिछले 7 सितंबर को सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में गलती को लेकर निखिल की पिटाई कर दी थी, पिटाई के बाद निखिल की तबीयत बिगड़ी तो उसका इलाज शुरू हुआ जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि सैफई में एक अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र निखिल की मौत हो गई। औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की मदद से मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बना दी गई हैं

आगे जो भी अपडेट होगी, अपडेट कर दी जाएगी

बाकी आपकी क्या प्रतिक्रिया है इस घटना पर जरूर बताएं

« पिछली ख़बर खलीलाबाद में उजियार कबड्डी टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ, सफिय... अगली ख़बर » Uttar Pradesh: भदोही मे दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, झुलसे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें