🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Rajasthan News: प्राचार्य कार्यालय में नहीं थी डॉ अंबेडकर की प्रतिमा, छात्रों में भेंट कर लगवाई

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Rajasthan News: प्राचार्य कार्यालय में नहीं थी डॉ अंबेडकर की प्रतिमा, छात्रों में भेंट कर लगवाई

भरतपुर, राजस्थान: महारानी श्री जया महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर, प्रतिमा ना होने के कारण छात्र आक्रोशित हुए। छात्र मोनू सिंह होडलिया व देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय प्राचार्य को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर कार्यालय में लगवाई। मोनू सिंह होडलिया ने बताया कि प्राचार्य कार्यलय में सभी महापुरुषों की तस्वीर लगी हुई है लेकीन संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर नही थी जबकि राज्य सरकार के आदेश है कि सभी सरकारी दफ्तरों में डॉ अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाए मगर कॉलेज प्राचार्य ने अभी तक डॉ अंबेडकर की तस्वीर अपने कार्यालय में नहीं लगवाई। जिसका आज भरी संख्या मे आए छात्रों ने विरोध किया और डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा लगवाई| बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में पूरा योगदान दिया। उन्होंने कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया। वे हमेशा से ही कमजोर, मजदूर, महिलाओं और पिछड़े वर्ग को शिक्षित करके सशक्त बनाना चाहते थे। वहीं कॉलेज छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र देवेन्द्र सिंह ने कहा कि कॉलेज में एक पूछताछ खिड़की का प्रावधान हो जिससे कि छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल, एग्जाम, फॉर्म, मार्कशीट आदि के बारे में उचित जानकारी मिल सकें। छात्रों को इधर उधर भटकना ना पड़े।इस मौके पर लोकेंद्र हथैनी, गौरव सिंह, शुभम, गजेंद्र, रिंकू परासर, अनिल बरसों, शिव, मनीष, अनिल सादपुरा, विशाल अजान, जगमोहन, विश्वास बुराबई, रोहित वर्मा, प्रदीप राज, सतेंद्र सरसेना, रविंद्र होड़लिया, राजू जाटव, शिवम, आदि छात्र मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर Rajasthan News: बहुजन समाज के लिए गौरवमय उपलब्धि।... अगली ख़बर » LIC में उत्कृष्ट कार्य करने पर मदन मोहन भास्कर को क्षेत्रीय ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें