🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

दिसंबर में लोगो को किया परेशान, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के हिस्सों में कड़ाके की ठंड, दिन में शीतलहर के चलते लोग अपने अपने घरों में कैद

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
दिसंबर में लोगो को किया परेशान, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के हिस्सों में कड़ाके की ठंड, दिन में शीतलहर के चलते लोग अपने अपने घरों में कैद

Winter 2022: साल के आखिरी दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। और राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के दिन दिल्ली और हरियाणा के कई इलाके में बढ़ती ठंड ने लोगों कंपा दिया है. ऐसे ही कुछ हालात पश्चिमी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिले हैं। इन जगहों पर कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति बनी, जिसकी वजह से लोग घरों में से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और अपने अपने घर में कैद है. हालाकि, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में दिन में बादल छाए रहे और ठंड की स्थिति बनी रही। IMD ने दिन में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक अलर्ट जारी किया था। जिसमें कहा था- राजधानी दिल्ली में आज से दो दिन तक शीतलहर चलेगी। अगले 48 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे घना कोहरा बना रहेगा. इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, बाद में 3 दिन तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घनघोर कोहरा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने का संभावना जताई है।

« पिछली ख़बर कोचर दंपत्ति गिरफ्तार, 3000 करोड़ से अधिक घोटाले का है आरोप... अगली ख़बर » देश संविधान से चलता है या मनुस्मृति से , फैसला करे सुप्रीम क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें