🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

Damoh: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Damoh: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

दमोह, मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी के माध्यम से दिया ऊर्जा साक्षरता, पर्यावरण जागरूकता एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया l मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल परिसर स्टेडियम से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का नेतृत्व विधायक अजय टण्डन एवं कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा किया गया। प्रभात फेरी जिला खेल परिसर से प्रारंभ होकर नव जागृति स्कूल के सामने से केएन कॉलेज होते हुए विवेकानंद चौक, किल्लाई नाका एवं वापस स्टेडियम में समापन किया गया। रैली को हरी झण्डी दिखाकर विधायक श्री टण्डन ने रवाना किया।

कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय नगरीय केंद्रों एवं ग्राम पंचायत केंद्रों में भी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी सुभाष चंद्र बोस शिक्षा समिति खुशी केयर एंड अवेयर फाउंडेशन आदि स्वयंसेवी संस्थाओं ने इसमें अपनी सहभागिता दिखाएं l

« पिछली ख़बर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद... अगली ख़बर » पन्ना जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किय...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें