🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

बोरी बंधान बनाकर छात्र छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बोरी बंधान बनाकर छात्र छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

बोरी बंधान: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला खंडवा के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल के मार्गदर्शन और विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार के समन्वय से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जाम धड़ और नवांकुर संस्था मनमोहन कला समिति द्वारा खालवा विकासखंड के ग्राम जामधड़ के अमराई नाले पर ग्रामीण सह भागिता और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा बोरी बंधान बनाया गया, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर से लगातार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा क्षेत्र में बोरी बंधान जगह जगह बनाए जा रहे हैं जिससे कि पशु ,पक्षी, जीव जंतुओं को पीने का पानी उपलब्ध होगा, साथ ही उस क्षेत्र का जलस्तर भी बना रहेगा, समाज में जनजागृति के लिए बोरी बंधान की गतिविधि लगातार की जा रही है जिससे कि समुदाय स्वप्रेरणा से अपने अपने खेत के पास से गुजरने वाले नाले पर छोटे-छोटे से बोरी बंधान का कार्य कर जल संरक्षण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नशा मुक्ति की जानकारी प्रदान करते हुए नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। आज के कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, मोहन रोकड़े, मनु देवड़ा,कन्हैया नायक,अर्जुन राठौड़, सुरेश कासडे, रामा पाटील, गोपाल सिलाले,टीना कासडे, सती बरधाय ओर ग्रामीण उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जगह जगह हुआ स्वागत, आमजन न... अगली ख़बर » किसानों को खाद किया गया वितरण, दमोह मे सभी केन्द्रो का लिया ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें